| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
11 से 15 दिसंबर 2023 तक मुंबई में ब्लाइंड महिला अंतर्राष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन किया गया है। पहली बार भारत में इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन होगा। पांच T20 मैच इस प्रतिस्पर्धा के दौरान खेले जाएंगे। इसे लेकर भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की घोषणा की गई है। टीम में झारखंड की गीता महतो को शामिल किया गया है। गीता झारखंड की पहली महिला दृष्टि बाधित खिलाड़ी है। जिसका चयन भारतीय टीम में हुई है। हालांकि गीता से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में झारखंड के दो पुरुष खिलाड़ी गोलू और सुजीत मुंडा भारतीय पुरुष टीम में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।







