रांची/ साहेबगंज
टीम sportsjharkhand.com |
टाईगर एथलेटिक्स क्लब के तत्वाधान में साहेबगंज के सकरीगली रेलवे मैदान में दो दिवसीय 58वीं अंतरराज्य जूनियर और सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओलंपिक संघ के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता के तहत पहले दिन क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ।
पुरुष और महिला सीनियर क्रॉस कंट्री दौड़, जूनियर वर्ग बालक और बालिका लंबी कूद, ऊंची कूद, जेवलिन थ्रो, शॉटपुट थ्रो, मिक्स रीले समेत अन्य स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। सभी विजेता खिलाड़ियों को 14 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।
परिणाम
क्रॉस कंट्री दौड़ पुरूष 8 किलोमीटर
प्रथम -सुजीत सरकार – राजमहल
द्वितीय – बिट्टू मरांडी-सकरीगली
तृतीय – ऋतु राज – साहेबगंज
चतुर्थ -लारेंस हेंब्रम – साहेबगंज
पंचम – मो.तोहिउद्दीन- साहेबगंज
क्रॉस कंट्री दौड़ महिला 3 किलोमीटर
प्रथम- शारदा कुमारी- भागलपुर
द्वितीय – शिखा मंडल-मालदा
तृतीय – ललिता उरांव- साहेबगंज
चतुर्थ – रोशनी कुमारी – साहेबगंज
पंचम – रिंकी कुमारी – साहेबगंज
दोनो ग्रुप के विजेता प्रतिभागियों जो प्रथम से पांचवे स्थान पर रहे उन्हें क्रमश: 5 हजार,3 हजार 2 हजार एक हजार रुपये और ट्राफी प्रदान किया जाएगा।
किड्स जेवलिन अंडर 14 बालक
प्रथम – युवांश देव
द्वितीय – कृष्णा यादव
तृतीय – अफराज अंसारी
जेवलिन अंडर 16 बालक
प्रथम – विवेक यादव
द्वितीय – प्रथ्वी मंडल
तृतीय – हरिदेव मंडल
जेवलिन पुरुष वर्ग
प्रथम – नीरज यादव
द्वितीय – विवेक यादव
तृतीय – शिवम मंडल
शॉटपुट पुरुष वर्ग
प्रथम – शुभांकर रजक
द्वितीय – एस के अजहर
तृतीय – बिपिन कुमार
लंबी कूद अंडर 14 बालिका
प्रथम – ज्योति कुमारी
द्वितीय – सुमित्रा मंडल
तृतीय – रौशनी कुमारी
लंबी कुद अंडर 16 बालिका
प्रथम – चूमकी कुमारी
द्वितीय – कंचन कुमारी
तृतीय – सोनम कुमारी
शॉटपुट अंडर 16 बालक
प्रथम – मो अली
द्वितीय – हरिदेव मंडल
तृतीय – सुजीत मंडल
शॉटपुट अंडर 16 बालिका
प्रथम – मिस्टी कुमारी
द्वितीय – क्रांति कुमारी
तृतीय – ईशा कुमारी
लंबीकूद अंडर 14 बालक
प्रथम – गोलू मंडल
द्वितीय – सोबिक मंडल
तृतीय – गोपी मरांडी
इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, कोच अशोक कुमार, योगेश यादव, आशीष रंजन, सुमन कुमार, रजाद्दीन, संतोष कुमार, रमेश चौधरी, गौतम यादव,गौतम मंडल, हरिवंश साहनी, मनीष गुप्ता, आकाश यादव, शर्मिला कुमारी, निमाई चौधरी, बिपिन कुमार तालझारी थाना से प्रदीप कुमार समेत टाईगर क्लब के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।