| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
30 अक्तूबर से 8 नवंबर तक गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल 2023 में आज हॉकी झारखंड की महिला टीम ने तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में हॉकी पंजाब को 1-0 से पराजित कर कांस्य पदक जीता।
झारखंड हॉकी टीम की ओर से एक मात्र गोल प्रमोदनी लकड़ा ने मैच के आठवें मिनट में फील्ड गोल दाग इस मैच को जिताया है। कांस्य पदक जीतने पर हॉकी झारखंड, खेल विभाग और झारखंड ओलंपिक संघ के सभी पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई दी है।







