| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
गोवा राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को बारिश के बाद लॉन बॉल में महिला युगल के मुकाबले छोड़ पदक के एक मुकाबले नहीं खेले जा सके और आयोजकों ने दोनों ग्रुप के टॉपर को संयुक्त रूप से स्वर्ण और दूसरे स्थान पर रहनेवाली टीमों को कांस्य पदक देने का निर्णय लिया। इस निर्णय के बाद झारखंड को पुरुष एकल और पुरुष 4 में स्वर्ण तथा महिला युगल और महिला 3 में संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला।
कॉमनवेल्थ की स्वर्ण पदक विजेता रूपा व लवली को कांस्य पदक
कॉमनवेल्थ खेलों में महिला 4 में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतनेवाली रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। इस जोड़ी को मंगलवार को सेमीफाइनल में असम की नयनमनी सैंकिया और बबिता हजारिका की जोड़ी से एकतरफा मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। वहीं महिला 3 में छोटी गुप्ता, अनु सेठ और फरजाना खान को भी कांस्य पदक मिला। उन्हें पश्चिम बंगाल की टीम के साथ संयुक्त रूप से कांस्य पदक दिया गया।
सुनील बहादुर को एकल में स्वर्ण
झारखंड के सुनील बहादुर एकल मुकाबले में अपने ग्रुप में टॉप पर थे और दूसरे ग्रुप में बंगाल के अग्नेश कुमार टॉप पर रहे। दोनों को संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक मिला। इसके अलावा पुरुष 4 में झारखंड के दिनेश कुमार, कृष्णा खलखो, मो वसीम और प्रिंस कुमार को संयुक्त रूप से असम के साथ स्वर्ण पदक मिला।
लॉन बॉल में झारखंड को 4 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक मिले
लॉन बॉल प्रतियोगिता में बारिश के बाद बदली हुई परिस्थितियों में 10 गोल्ड, 6 सिल्वर और 16 कांस्य पदकों में से झारखंड के हिस्से में 4 गोल्ड और 3 कांस्य पदक आए।







