| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में सोमवार को झारखंड के तीरंदाजों ने स्वर्णिम सफलता हासिल की है और लॉनबॉल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है।


देखें परिणाम….
तीरंदाजी
महिला एकल रिकर्व
दीपिका कुमारी ने हरियाणा के (संगीता कुमारी) को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
मिक्स रिकर्व
दीपिका कुमारी और मृणाल चौहान की जोड़ी ने असम के जयंत तालुकदार और हिमानी बोरो को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष रिकर्व टीम
गुरुचरण बेसरा, श्रेय भारद्वाज, गोल्डी मिश्रा, मृणाल चौहान ने जीता रजत पदक।
महिला रिकर्व टीम
दीपिका कुमारी, कोमोलीका बारी,दीप्ति कुमारी, अघनी कुमारी ने जीता रजत पदक।
लॉन बॉल
पुरुष
लॉन बॉल पुरुष वर्ग फोर
अभिसेक लकड़ा, मो वसीम अकरम, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार की चौकड़ी ने मणिपुर को 23-10 से पराजित कर झारखंड के लिए एक पदक पक्का किया।
पुरुष सिंगल
सुनील बहादुर ने उड़ीसा को को 21- 9 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर राज्य लिए एक पदक पक्का किया।
लगोरी
पुरुष वर्ग
झारखंड ने 2-1 से असम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग झारखंड ने पहले मैच में बिहार को और दूसरे मैच में राजस्थान को हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
बीच पुरुष हैंडबॉल
तेलंगाना से 2-0 से झारखंड को हार का सामना करना पड़ा।







