| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
13 से 19 जनवरी तक मेज़बान भारत रांची में पेरिस 2024 खेलों के लिए महिला FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड, चिली, अमेरिका, इटली और चेक रिपब्लिक के खिलाफ भिड़ेगी। रांची में जर्मनी जो कि विश्व के 5वें रैंकिंग वाली टीम होगी तो वहीं फाइनल में जापान को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की चैंपियन टीम भारत दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम होगी। फिलहाल भारत विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर है। आपको बता दें, रांची में पेरिस 2024 हॉकी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में आठ टीमें शामिल हैं और शीर्ष तीन टीमें ओलंपिक के लिए जगह पक्की करेगी।
बता दें कि न्यूजीलैंड विश्व रैंकिंग में 9वें स्थान पर, जापान 11वें, चिली विश्व में 14वें स्थान पर संयुक्त राज्य अमेरिका 15वें स्थान पर, इटली 19वें स्थान पर और चेक रिपब्लिक (विश्व नंबर 25वें स्थान पर है जो की टीम इस प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेंगी।







