| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
IRB कमांडेंट एमेल्डा एक्का सोमवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विद्यालय में तीरंदाजी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अनाथ, दिव्यांग एवं शिल्प कला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मिलीं। इस दौरान उन्होंने छात्रों के बीच अपने अनुभव बांटते हुए कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। बच्चों के साथ उन्होने भी टारगेट पर निशाना साधा कर बच्चों का हौसला बढ़ाया। तीरंदाजी प्रशिक्षक दानीश अंसारी और आशीष कुमार ने खेल गतिविधि और खिलाड़ियों से अतिथि से परिचय कराया। मौके पर वॉर्डन प्रतिमा देवी, शिक्षिका इबा धान, अब्राहम टूटी, अनुराग, नेहा कुमारी मौजूद रहीं।









