| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची में हॉकी की दीवानगी सर चढ़कर बोल रही है। इसकी बानगी देखने को मिला फाइनल मैच से कुछ घंटे पहले रांची के हॉकी स्टेडियम के इर्द गिर्द। झारखंड एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का दरअसल फाइनल मैच भारत और जापान के बीच रात 8:00 बजे से शुरू होना है। 6:00 बजे से तीसरा और चौथा पोजीशन के लिए चीन और कोरिया के बीच भिड़ंत होना है। लेकिन 1:00 बजे से ही हॉकी स्टेडियम के बाहर दर्शकों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। गेट नंबर 2 से करमटोली चौक तक कतार पंहुच चुकी थी। लाइन में घंटो लोग खड़े होकर स्टेडियम के अंदर जाने का इंतजार करते नजर आएं। वहीं अपने पसंदीदा स्टार खिलाड़ी सलीमा टेटे का नाम लिखा पोस्टर लेकर भारत को चीयर करते भी दर्शक दिखे। स्टेडियम के बाहर भारत माता की जय, जोहार झारखण्ड, निक्की प्रधान,सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का नाम का जमकर नारे लगे।
देखें तस्वीरें….

















