| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
प्रतिज्ञा संस्था द्वारा रविवार को मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथे सीजन का आगाज़ किया गया। पहले दिन 3 मैच खेले गए। उद्घाटन के दौरान जगन्नाथपुर, मौसीबाड़ी, बड़झोपड़ी, लटमा से 6 टीमों ने हिस्सा लिया।
उद्देश्य…
यह टूर्नामेंट संस्था का एक ऐसा प्रयास है, जो न सिर्फ इन माताओं को खेलने का मौका दे रहा है। बल्कि उन्हें शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने में भी मदद कर रहा है। कैसे एक मां को सशक्त करके पूरे परिवार को सशक्त बनाया जा सकता है, इसका उदाहरण यह टूर्नामेंट है। जहां खेल के साथ साथ कुछ कार्य करने की भी प्रेरणा संस्था दे रही है।
परिणाम
प्रथम मैच- अहिंसा टीम, जगन्नाथपुर बनाम महिला बजरंगी क्लब, गोलचक्कर मौसीबाड़ी
अहिंसा टीम ने मैच 2-1 से जीत लिया।
वोमेन ऑफ द मैच- शिल्पा कुजूर (अहिंसा टीम)
द्वितीय मैच- जन ज्योति, लटमा बनाम न्यू प्रयास महिला क्लब, जगन्नाथपुर
न्यू प्रयास ने मैच को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत लिया।
वोमेन ऑफ द मैच- अंजलि तांबा (जन ज्योति)
तृतीय मैच- महिला विकास क्लब, बड़झोपड़ी बनाम न्यू कार्तिक उरावं महिला टीम, मौसीबाड़ी कार्तिक उरावं महिला टीम ने मैच 1-0 से जीत लिया। वोमेन ऑफ द मैच- मोनिका खलखो (महिला विकास क्लब)
टूर्नामेंट का 4 मैच 11 नवंबर को तुमना, कर्रा, खूंटी में 8 माताओं की टीम के बीच होना है। इस बार यह टूर्नामेंट 32 टीमों के बीच खेली जाएंगी। फाइनल मैच 17 दिसंबर को होगा। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी टूर्नामेंट खेलने वाली माताओं को कुछ कार्य करने होंगे। जिसमें इस वर्ष का विषय “यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकार” रखा गया है।







