रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी झारखंड और नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान 8 से 12 मई तक जमशेदपुर में आयोजित आमंत्रण नवल टाटा हॉकी झारखंड जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आज पांचवे दिन समापन किया गया।
शुक्रवार अंतिम दिन 4 मैच खेले गए। फाइनल मैच नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर और हॉकी सिमडेगा के बीच खेला गया। जमशेदपुर ने हॉकी सिमडेगा को 8-4 से पराजित कर विजेता बना है। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हॉकी रांची ने हॉकी गुमला 6-2 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया है।
इससे पूर्व फर्स्ट हाफ में दोनो सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर ने हॉकी गुमला को 9-0 से तथा हॉकी सिमडेगा ने हॉकी रांची को 2-1 गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी।