| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
U-15 राष्ट्रीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता-2023 में भाग लेने के लिए झारखंड U-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम चयन शनिवार को गणपत राय इंडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार, रांची में आयोजित किया गया। इस चयन ट्रायल में झारखंड के सभी जिलों से 92 कुश्ती खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल के मौके पर राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सीनियर प्लेयर सह राष्ट्रीय प्रशिक्षक-राजीव रंजन (भीम), मधु तिर्की, रांची जिला कुश्ती संघ-संयुक्त सचिव अनिल यादव,अविनाश कुमार, विवेक चौधरी, राहुल कुमार, अनिकेत कुमार, साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता सह चयन में चयनित पहलवान U-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।







