रांची
टीम sportsjharkhand.com |
अंतराष्ट्रीय हॉकी महा संघ के अध्यक्ष तैयब इकराम ने हॉकी झारखण्ड कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत हॉकी के लिए एक महत्वपूर्ण देश है। यहां इस खेल को लेकर क्रेज है। आनेवाले समय में यहां कई बड़े आयोजन होंगे। रांची में इस आयोजन के बाद एक मंच मिला है। वोमेन्स महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्राफी के जरिये दर्शक हॉकी के साथ जुड़े है। वर्ल्ड हॉकी प्लेयर सेफ्टी को लेकर काम कर रही है। आनेवाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने इस दौरान ओलंपिक क्वालीफायर टीमों के और वर्ल्ड हॉकी द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न इवेंट्स की भी जानकारी दी है। स्टेट गवर्मेंट के साथ सहयोग से हॉकी झारखंड और हॉकी इंडिया ने बेहतर आयोजन किया है। इसके लिए उन्होंने सीएम का भी धन्यवाद किया है।