| रांची |
देवघर की छोटी गुप्ता ने गोवा राष्ट्रीय खेल में झारखंड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। लॉन बॉल एकल महिला में छोटी गुप्ता ने ये स्वर्णिम सफलता पाई। फाइनल मुकाबले में छोटी ने बंगाल की वीणा को 21-13 से हराया। इससे पहले सेमीफ़ाइनल में छोटी गुप्ता ने असम की नयनमनी सैकिया को 21-12 से हराया था। नयनमनी राष्ट्रमंडल गोल्ड मेडलिस्ट सह अर्जुना अवार्डी है। लॉन बॉल के इतिहास में पहली बार झारखंड को एकल महिला में स्वर्णिम सफलता हाथ लगी है। लॉन बॉल राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा 2007 में बना था।







