| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
5 नवंबर से राजधानी रांची के 11 स्टार मैदान जगन्नाथपुर में मातृशक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बताते चलें कि यह टूर्नामेंट प्रत्येक वर्ष माताओं द्वारा खेली जाती है। 24 समुदायों से संबंधित 32 टीमें इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगी।
प्रत्येक वर्ष मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी रांची में किया जाता रहा है। इस वर्ष भी यह टूर्नामेंट आयोजित हो रही है। जिसमें कुल 480 माताएं भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य योन और प्रजनन स्वास्थ्य के संबंधित जागरुकता अभियान चलाने का है। इन माता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और इस अनूठे फुटबॉल टूर्नामेंट को बेहतर बनाने और एक शानदार शुरुआत देने के लिए कई गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।
प्रतिज्ञा संस्था द्वारा आयोजित मातृ शक्ति फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 5 नवंबर 2023 को सुबह 10:00 बजे किया जाएगा। 12:00 से शाम 6:00 तक प्रतिस्पर्धाएं होगी।







