रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मास्को इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप से कांस्य पदक जीत कर पूर्णिमा लिंडा रांची लौटी है। पूर्णिमा को कई लोगों ने सम्मानित किया है, इसी कड़ी में वुशु खिलाड़ी पुर्णिमा लिंडा को खेल मंत्री हफीजुल हसन अन्सारी ने सन्मानित किया। अपने आवास पर आयोजित समारोह में उन्होंने वुशु की अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी पूर्णिमा को सन्मानित कर बधाई दी है, साथ ही उन्होंने पूर्णिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार और हमारा खेल विभाग हर समय खेल और खिलाड़ियों के साथ है।
इस अवसर पर पूर्णिमा के कोच शैलेंद्र दुबे सहित, चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू और खेल प्रेमी मौजूद थे।