रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी इंडिया की वार्षिक आम सभा (AGM) रांची में शुक्रवार को आयोजित की गई। AGM के बाद हॉकी इंडिया की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हॉकी इण्डिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने बताया कि आज टीम का जो प्रदर्शन है, संघ के सक्रियता के कारण संभव हुई है। हॉकी इंडिया लगातार हॉकी की बेहतरी के लिए काम कर रही है। एशियन गेम्स और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भी महिला हॉकी टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। हॉकी इण्डिया लगातार प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। जिसका फायदा जूनियर खिलाड़ियों को मिल रहा है। झारखंड में कई प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है इसमें झारखण्ड सरकार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का अप्रतिम सहयोग मिल रहा है। आने वाले समय मे कई प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आम सभा के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जिसमें स्टेट संघ के स्टेट पदाधिकारी भी शामिल हुए। सभी राज्य पदाधिकारियों को निचले स्तर से हॉकी के बेहतरी के लिए काम करने को कहा गया है। महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि पहली बार झारखण्ड में हॉकी को लेकर बड़े इवेंट आयोजित हो रहें है। इसका खिलाड़ियों को फायदा होगा।
हॉकी इंडिया ने प्रत्येक स्टेट यूनिट को 10-10 लाख रुपये दिए हैं ताकि वो लोकल स्तर पर खिलाड़ियों को परेशानी न हो। इस बैठक में देश के 28 राज्यों से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष, महासचिव और सक्रिय पदाधिकारियों सहित कुल 84 हॉकी प्रशासक शामिल हुए।