| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
75वीं सीनियर, 52वीं जूनियर और 28वें सब जूनियर महिला पुरुष बालक-बालिका नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड साइकलिंग संघ को मिली है। 2011 में हुए 34वें राष्ट्रीय खेल के बाद पहली बार राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड को मिला है। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित वेलोड्रम का निरीक्षण करने साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के पिनाकी रांची पहुंचे थे। पिनाकी ने इस स्टेडियम का जायजा लिया और बताया कि ट्रैक की वर्तमान में हालत ठीक नहीं है। यहां राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप का आयोजन करना संभव नहीं लग रहा है। इस ट्रैक को रिपेयरिंग करने की जरूरत है। पेंट करना अनिवार्य है। तभी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन पर निर्णय करना सही रहेगा। मौके पर मौजूद JSSPS के सिविल इंजीनियर को वेलोड्रम की रिपेयरिंग जल्द करवाने का निर्देश दिया गया। मौके पर झारखंड साइकलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, संयुक्त सचिव दिलीप गुप्ता और के आलावे कई लोग मौजूद थे।
पता हो कि इस स्टेडियम के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी JSSPS की है। लेकिन JSSPS का रवैया वेलोड्रम को लेकर अब तक उदासीन ही रहा है। पिछले छह माह से लगातार पत्राचार के बावजूद के मेंटेनेंस का काम शुरू नहीं हो पाया है।







