| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
शुक्रवार से राजधानी रांची के खेल गांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ इंडोर स्टेडियम में दसवीं रांची जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुरुआत हुई है। इस प्रतियोगिता के लिए 400 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पहले दिन लगभग 275 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
परिणाम
बालक वर्ग में एकल अंडर 11 में कुलदीप कुमार ने ईशान कुमार को 15-5, 15-3 से हराया, राज वीर ने अधिविक तेजश को हराया 15-7,15-6, 13 वर्ष से कम उम्र की बालिका वर्ग में आशिता को 15-10, 15-7 से हराया, आशना आनंद ने नविका राज को 15-5,15-7 से हराया, बीएस अंडर-15 प्रणीत आर. सिन्हा ने आदित्य गोप को 15-4, 15-6 से हराया। जबकि बालक एकल अंडर 9 सेमी फाइनल में तनुस रमेश ने अर्जुन कुमार को और एकलव्य अग्रवाल ने शिवांश शर्मा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।







