| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में मंगलवार को झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और रोइंग पुरुष टीम फाइनल में, रॉल बॉल महिला और पुरुष रॉल बॉल की टीमें अपने दूसरे लीग मैच में विजेता बनी।


देखें परिणाम….
रॉल बॉल
झारखंड पुरुष टीम
ने अपने दूसरे लीग मैच में राजस्थान को 12-6 से पराजित किया।
(श्रीकांत साहू -4 ,मुकेश मुखी-5, दिव्यम मंडल -3 गोल)
झारखंड महिला टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में छत्तीसगढ़ को 11- 6 से पराजित किया।
(लबली कुमारी-8, ईशा सोनकर -2, रायमुनी जमुदा -1 गोल)
तीरंदाज़ी
पुरुष रिकर्व टीम ओलंपिक राउंड में मृणाल चौहान, गोल्डी मिश्रा , श्रेय भारद्वाज, गुरुचरण अन्तिम 32 में पहुंचे ।
महिला रिकर्व टीम ओलंपिक राउंड में
दीपिका कुमारी, दिप्ती कुमारी,अघनी कुमारी, कोमोलिका कुमारी
अन्तिम 32 में पहुंची।
रोइंग
झारखंड पुरुष टीम
परविंदर सिंह,हरपाल सिंह, जसप्रीत सिंह, लखवीर सिंह की चौकड़ी फाइनल में पंहूची।
पुरुष हॉकी
झारखंड और उत्तर प्रदेश का लीग मैच 4-4 की बराबरी पर रहा।







