| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में रांची के खेल गांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता संपन्न हुआ। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 2023-24 में रांची 335 अंक के साथ चैंपियन का खिताब जीता। रांची की टीम ने 36 स्वर्ण, 24 रजत 13 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल चैंपियन बना है। दूसरे
स्थान पर 5 स्वर्ण, 7 रजत 7 कांस्य पदक के साथ हजारीबाग की टीम रही।
27 से 31 अक्टूबर तक चले राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में तीनों आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के बीच प्रतिस्पर्धा हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।







