| रांची |
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) में नियमों को ताक पर रखकर खुद को श्रेष्ठ बताने का नया फैशन चल पड़ा है। ताजा मामला JSCA की जूनियर सलेक्शन कमिटी के पिछले चार साल से चेयरमैन और सदस्य रहे मनोज कुमार उर्फ मनोज यादव उर्फ मनोज कुमार यादव से जुड़ा है। मनोज कुमार (JSCA के दस्तावेज में यही नाम दर्ज है) JSCA की जूनियर सलेक्शन कमिटी के चेयरमैन हैं (पहले सदस्य थे) और संस्था के MoA के क्लॉज 9 के अनुसार डिस्क्वालिफाई होने के योग्य हो गए हैं। क्योंकि मनोज ने सब कमिटी का चेयरमैन होते हुए वर्तमान में भारतीय रॉलबॉल महासंघ (RBFI) के उपाध्यक्ष पद और झारखंड रॉलबॉल संघ के अध्यक्ष पद पर विराजमान हैं।
JSCA के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) का क्लॉज कहता है
9. Disqualifications
A person shall be disqualified from being an Office Bearer or member of the Committee of Management or a member of any sub-committee or a representative to the BCCI if he or she:
e) holds any office or post in a sports or athletic association or federation apart from cricket;
मतलब कोई भी सदस्य जो क्रिकेट को छोड़कर किसी दूसरे खेल संघ/महासंघ में किसी भी पद को धारित करता है तो वो JSCA की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट या किसी भी सब कमिटी का सदस्य रहने के लिए डिस्क्वालिफाई हो जाएगा।
उपरोक्त नियमों के अनुसार मनोज कुमार जूनियर सब कमिटी का चेयरमैन या सदस्य रहने की योग्यता खो चुके हैं। लेकिन बिल्ली के गले में घंटी कौन बांधे ? वो भी राज्य की सत्ता संभाल रहे राजनीतिक दल द्वारा पोषित बिल्ली हो तो स्थिति और भयावह हो जाती है।
मनोज कुमार के डिस्क्वालिफिकेशन के मुद्दे पर अध्यक्ष व सचिव ने थामी चुप्पी
sportsjharkhand.com ने डिस्क्वालिफिकेशन के इस मसले पर JSCA के अध्यक्ष और सचिव का पक्ष जानने का प्रयास किया तो दोनों ने चुप्पी थाम ली है। दरअसल JSCA के रिंग मास्टर के असामयिक निधन के बाद सर्कस के सभी जानवर करतब दिखाने की बजाय स्वयं को रिंग मास्टर समझने लगे हैं और अनियमितताओं की पराकाष्ठा पार होती जा रही है।
मनोज कुमार के RBFI और झारखंड रॉल बॉल संघ से जुड़े होने के दर्जनों प्रमाण sportsjharkhand.com के पास मौजूद
sportsjharkhand.com के पास दर्जनों ऐसे दस्तावेज मौजूद हैं जो बताने को काफी हैं कि मनोज कुमार JSCA में चयनकर्ता रहते वक्त RBFI और झारखंड रॉल बॉल संघ में विभिन्न पदों पर आसीन था। कुछ दस्तावेज निम्नवत हैं
8 नवंबर 2020 जब मनोज जूनियर सलेक्शन कमिटी के सदस्य थे तब उन्होंने भारतीय रॉल बॉल संघ की आम सभा में भाग लिया था। मिनट्स में उनकी उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर देखें (देखें दस्तावेज में लाल घेरा)


RBFI के 2022 से 2024 सत्र के चुनाव के दौरान मनोज कुमार द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए किए गए नामांकन का डिटेल भी बता रहा है कि मनोज इस संघ से लंबे समय से जुड़े हैं। (देखें चुनाव से जुड़े दस्तावेज का लाल घेरा)


21 मई 2022 को पुणे में आयोजित RBFI की वार्षिक आम सभा (AGM) में भी मनोज कुमार ने शिरकत की और उन्हें डिसिप्लिनरी कमिटी का सदस्य मनोनित किया गया। (देखें मिनट्स की उपस्थित सदस्यों की पंजी में लाल घेरा)




RBFI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मनोज कुमार को झारखंड रॉलबॉल संघ का अध्यक्ष बताया जा रहा है। उसमें मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी मनोज कुमार का ही है। (देखें दस्तावेज का लाल घेरा)


मनोज यादव के FB पेज पर भी गोवा राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने गई झारखंड की टीम का वीडियो शेयर किया है। (देखें FB पेज की तस्वीर)


मनोज कुमार उर्फ मनोज यादव उर्फ मनोज कुमार यादव
JSCA के दस्तावेज में जो व्यक्ति मनोज कुमार है वही व्यक्ति झारखंड रॉल बॉल संघ में मनोज कुमार यादव हो जाता है और RBFI के दस्तावेज में सुविधानुसार मनोज यादव और मनोज कुमार यादव होता रहता है। FB पेज पर नाम मनोज यादव है। मनोज का नाम सहूलियत के हिसाब से तो बदलता रहता है लेकिन तस्वीर सभी जगह एक ही है।











