रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जमशेदपुर में 2 से 8 नंबर तक 36वीं राष्ट्रीय अंडर-9 बॉयज और गर्ल्स चेस चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। 2 नवंबर को इस चैंपियनशिप का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। इस चैंपियनशिप को लेकर रविवार को रांची प्रेस क्लब में मास्कॉर्ट लॉन्च किया गया। बता दें कि अब तक इस टूर्नामेंट को लेकर 380 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। टूर्नामेंट में कुल 5 लाख रुपये का पुरस्कार राशि रखा गया है। प्रथम पुरस्कार विजेता को 50 हजार रुपये ईनाम में मिलेंगे। द्वितीय पुरस्कार विजेता को 36 हजार वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 20 हजार रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
इसी टूर्नामेंट से एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड कैडेट्स के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।
जानकारी देते चलें कि इस इवेंट के ठीक बाद 6 दिसम्बर से दुमका में तीसरा दुमका ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग चेस प्रतियोगिता होगा और इस प्रतियोगिता में इनामी राशि 8 लाख 15 हज़ार रुपये रखी गई है। आयोजको ने बताया कि झारखंड का यह सबसे बड़ा प्राइज मनी टूर्नामेंट होगा।
मौके पर झारखंड चेस एसोसिएशन के उमाशंकर चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन भव्य तरीके से होगा। प्रतियोगिता में झारखंड के 48 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मास्कॉर्ट को “दिरी” यानी बाग के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा है। क्योंकि शतरंज के खिलाड़ी बाग की तरह चतुर होते हैं। दिरी शतरंज के सार को रणनीति और बुद्धि की भावना का प्रतीक बताते हुए इसे इस रूप में बनाया गया है।