| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय ओलंपिक संघ और गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 9 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल, गोवा में देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित राज्यों के 43 खेलों में कुल 10000 से अधिक खिलाडियों और अधिकारियों का दल इस राष्ट्रीय खेल में भाग ले रहे है। झारखंड से 25 खेलों में 351 सदस्यीय दल भाग ले रही है ।
1-5 नवंबर तक स्क्वैश प्रतियोगिता में झारखंड के महिला और पुरुष स्क्वैश टीम में 8 खिलाड़ी एवं 1 ऑफिशियल भाग ले रहे हैं। झारखंड की 9 सदस्यीय महिला एवं पुरुष स्क्वैश टीम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोवा रवाना हुई।
महिला टीम
ब्रिया शर्मा(कप्तान)
आदया बुधिया
कृषा जलान
श्वेता बुधिया
पुरुष टीम
किशन जयपाल सिंह (कप्तान)
शिवेश कनोई
नीलेश पाल
विजय उरांव
आशिष कुमार बनर्जी को कोच के रूप में झारखंड स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन द्वारा नियुक्त किया गया है।







