रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी झारखंड और नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान 8 से 12 मई तक जमशेदपुर में आयोजित आमंत्रण नवल टाटा हॉकी झारखंड – जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 के चौथे दिन 8 मुकाबले खेले गए।
जहां NTHA ने पश्चिमी सिंहभूम को 8-0 से ,सिमडेगा ने खूंटी को 6-0, रांची ने हजारीबाग को 6-2, गुमला ने पूर्वी सिंहभूम को 13- 0 से, NTHA ने खूंटी को 5- 0, सिमडेगा ने पश्चिमी सिंहभूम को 5-2 से, रांची ने पूर्वी सिंहभूम को 8-0 से तथा गुमला ने हजारीबाग को 6-5 से पराजित किया।
शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच NTHA और गुमला के बीच जबकि दूसरा मुकाबला रांची और सिमडेगा के बीच खेला जाएगा। दोपहर में फाइनल मैच खेला जाएगा।