रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड रांची की 9 वर्षीय टियाना बुधिया दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचने वाली झारखंड की सबसे कम उम्र की बेटी और भारत की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही में से एक बन गई है। टियाना 5 अक्टूबर 2023 को माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंची, जो 5364 मीटर (17598 फीट) की ऊंचाई पर है। उसने अपने पिता अनिरुद्ध बुधिया और उनके दोस्तों मयंक आर्य के साथ 11 दिनों में 130 किमी से अधिक की पूरी यात्रा पूरी की।
टियाना और उनकी टीम ने 29 सितंबर 2023 को लुक्ला (2860 मीटर) से एवरेस्ट बेस कैंप के लिए अपनी यात्रा शुरू की और पूरी टीम 8 अक्टूबर 2023 को वापस लुक्ला लौट आई और यात्रा समाप्त की।