| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
23वीं झारखंड राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता जो धनबाद टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में नेहरू कंप्लेक्स कोयला नगर में आयोजित किया गया है।
प्रतियोगिता में 12 जिलों के कुल 180 खिलाड़ी भाग ले रहे है। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए टीम चैंपियनशिप के फाइनल में अंडर 17 बालक वर्ग में गढ़वा नें पूर्वी सिंहभूम को 3-2 से एवं पूर्वी सिंहभूम नें रांची को 3-1 से , पुरुष वर्ग के फाइनल में रांची नें पूर्वी सिंहभूम को 3-0 से महीला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम नें धनबाद को 3-0 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता। वहीं युथ अन्डर 17 बालक वर्ग में रांची एवं गिरिडीह , पुरुष वर्ग में गढ़वा एवं हजारीबाग एवं महिला वर्ग में रांची एवं गढ़वा को तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समापन 29 अक्टूबर को होगा।







