| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) 2023 सीज़न का शेड्यूल और फिक्स्चर जारी हो गया है। यह प्रतियोगिता 18 नवंबर से 9 दिसंबर 2023 तक भारत के पांच शहरों रांची, देहरादून, जम्मू, विजाग और सूरत में खेल होंगे। इस साल लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 6 टीमें खेलेंगी। टूर्नामेंट के टिकट जल्द ही पेटीएम और पेटीएम इनसाइडर से खरीदे जा सकेंगे। एलएलसी 2023 का उद्घाटन मैच 18 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा। मैच शाम सात बजे से प्रारंभ होगा।


गौतम गंभीर और इरफान पठान की टीम होगी आमने सामने
18 नवंबर को टूर्नामेंट के पहले मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (इंडिया कैपिटल्स) और इरफान पठान (भीलवाड़ा किंग्स) बतौर कप्तान आमने-सामने होंगे। वहीं, दूसरा मैच 20 नवंबर को मणिपाल टाइगर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जायेगा। 21 नवंबर को अर्बनराइजर्स हैदराबाद और सदर्न सुपर स्टार्स के बीच मैच होगा। वहीं, 22 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात जायंट्स और 23 नवंबर को इंडिया कैपिटल्स और अर्बनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेले जायेंगे। रांची में कुल पांच मैच खेले जाने हैं।


22 दिनों में कुल 19 मैच होंगे, रांची में होंगे पांच मैच
22 दिनों में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट रोमांचक होने वाला है क्योंकि एलएलसी 2023 में एक साथ कई लीजेंड्स खेलते हुए अपना क्लास दिखाएंगे। रांची के बाद 24 नवंबर को देहरादून में एक्शन दिखेगा।
हाशिम आमला, क्रिस गेल, केविन पीटरसन का दिखेगा जलवा
जानकारी के मुताबिक मैच में इरफान पठान, यूसूफ पठान, तिलकरत्ना दिलशान, पार्थिव पटेल, क्रिस गेल, केविन ओब्रायन, गौतम गंभीर, दिलहार फरनाडो, हाशिम आमला, केविन पीटरसन, मुनाफ पटेल, हरभजन सिहं, मोहम्मद कैफ, रोबिन उत्थपा, अरोन फिंच, अशोक डिंडा, रोस टेलर, सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, प्रज्ञान ओझा समेत कई नामचीन चेहरे खेलते नजर आयेंगे।







