रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल भारतीय दल ने 10 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते है। पूर्णिमा लिंडा के वापस लौटने पर रांची रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्णिमा के विद्यालय संत अन्ना स्कूल की सिस्टर रजनी, सिस्टर एलिजा बा संत अन्ना और संत मारिया स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी सहित झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।।इसके बाद स्कूल परिसर में भव्य आयोजन कर पूर्णिमा को सम्मानित किया गया। राज्य की खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने अपने कार्यालय में पूर्णिमा का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने पूर्णिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।