रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए जापान और भारत की टीम रविवार को ही रांची पहुंची है। सोमवार को कोरिया हॉकी टीम भी रांची पहुंची। रांची एयरपोर्ट पर कोरिया की टीम के स्वागत में भी हॉकी इंडिया, हॉकी झारखंड और खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि 24 अक्टूबर को मलेशिया और 25 अक्टूबर को चीन और थाईलैंड की टीम रांची पहुंचेगी। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत टीम को राजधानी के होटल्स में ठहराया जा रहा है। टीम सदस्यों की परेशानी ना हो इसे लेकर होटल के समीप भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हैं।
इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत, जापान, कोरिया, मलेशिया, चीन और थाईलैंड की टीम हिस्सा ले रही है। अब तक भारत, जापान और कोरिया की टीम रांची पहुंच चुकी है। 24 अक्टूबर को मलेशिया और 25 अक्टूबर को चीन और थाईलैंड की टीम रांची पहुंचेगी।