| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम (एस्ट्रोटर्फ) में आयोजित झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 को लेकर तमाम तरह की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। टीम रांची पहुंच चुकी है और अपने-अपने शेड्यूल के तहत एस्ट्रोटर्फ में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा भी ले रही है।
झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 अभ्यास सत्र
मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में 25 अक्टूबर 2023 का प्रशिक्षण सत्र का कार्यक्रम देखें….
3:30 अपराह्न – 5:00 अपराह्न: कोरिया महिला हॉकी टीम
5:00 अपराह्न – 6:30 अपराह्न: भारतीय महिला हॉकी टीम
शाम 6:30 – 8:00 बजे: जापान महिला हॉकी टीम
8:00 अपराह्न – 9:00 अपराह्न मलेशिया महिला हॉकी टीम


आयोजन को लेकर उच्च स्तरीय बैठक
इधर हॉकी स्टेडियम के कांफ्रेंस हॉल में ही उच्च स्तरीय आयोजन समिति की बैठक हुई। परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजन समिति के सदस्यों ने इस बैठक में हिस्सा लिया। मौके पर खिलाड़ियों के आगमन, वेंडिंग जोन, सुरक्षा, पार्किंग ट्रैफिक समेत विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई और पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया। हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से इस प्रतियोगिता का शेड्यूल भी जारी किया गया है। इस प्रतियोगिता में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। 27 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक विभिन्न देशों की टीम के बीच लीग मैच होगा। सभी मैच एक ही पूल में खेले जाएंगे। पहला मैच शाम 4:00 बजे दूसरा मैच 6:15 से शुरू होगा जबकि तीसरा मैच 8:30 बजे से खेला जाएगा। हर दिन 3 मैच खेले जाएंगे। 5 नवंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा




ऐसा है मैच का पूरा शेड्यूल
भारत, जापान, कोरिया, मलेशिया, चीन, थाइलैंड
27 अक्टूबर 2023
16.00 (4.00 बजे) : जापान बनाम मलेशिया
18.15 (6.15 बजे) : चीन बनाम कोरिया
20.30 (8.30 बजे) : भारत बनाम थाईलैंड
28 अक्टूबर 2023
16.00 (4.00 बजे) : जापान बनाम कोरिया
18.15 (6.15 बजे) : थाईलैंड बनाम चीन
20.30 (8.30 बजे) : भारत बनाम मलेशिया
29 अक्टूबर रेस्ट डे
30 अक्टूबर 2023
16.00 (4.00 बजे) : कोरिया बनाम मलेशिया
18.15 (6.15 बजे) : थाईलैंड बनाम जापान
20.30 (8.30 बजे) : चीन बनाम इंडिया
31 अक्टूबर 2023
16.00 (4.00 बजे) : कोरिया बनाम थाईलैंड
18.15 (6.15 बजे) : मलेशिया बनाम चीन
20.30 (8.30 बजे) : जापान बनाम भारत
1 नवंबर रेस्ट डे
02 नवंबर 2023
16.00 (4.00 बजे) : मलेशिया बनाम थाईलैंड
18.15 (6.15 बजे) : चीन बनाम जापान
20.30 (8.30 बजे) : इंडिया बनाम कोरिया
03 नवंबर 2023 : रेस्ट डे
04 नवंबर 2023
15.30 (3.30 बजे) : 5th in Pool बनाम 6th in Pool
18.00 (6.00 बजे) : 2nd in Pool बनाम 3rd in Pool
20.30 (8.30 बजे) : 1st in Pool बनाम 4th in Pool
05 नवंबर 2023
18.00 (6.00 बजे) : Loser SF 1 बनाम Loser SF 2
20.30 (8.30 बजे) : Winner SF1 बनाम Winner SF 2




स्टेडियम में प्रवेश की व्यवस्था
गेट नंबर 1 : टीओपी की तरफ से खिलाड़ियों, हॉकी इंडिया के तकनीकी पदाधिकारी एवं ब्रॉडकास्ट का प्रवेश होगा।
गेट नंबर 2 : स्टेडियम का मुख्य प्रवेश द्वार से वीवीआईपी, मीडिया एवं निमंत्रण कार्डधारी दर्शकों का प्रवेश होगा। इस गेट से मात्र वीवीआईपी वाहन का प्रवेश होगा एवं अतिथियों को स्टेडियम के पोर्टिको पर उतार कर वाहन स्टेडियम के अंदर पार्किंग स्थल पर पार्क किए जाएंगे। प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी का प्रवेश भी इसी द्वारा से होगा। वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था मोराबादी मैदान में स्टेज के पीछे के स्थान पर होगी
गेट नंबर 3 : बापू वाटिका के सामने से सामान्य दर्शकों का प्रवेश होगा। दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था फुटबॉल स्टेडियम एवं मोराबादी मैदान के बीच के स्थान पर होगी।
गेट नंबर 4 : प्रेस क्लब के बगल में करमटोली चौक की ओर से सामान्य दर्शकों का प्रवेश होगा। दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था आईएमए भवन पार्किंग स्थल एवं करमटोली तालाब अखाड़ा में होगी।
यह भी जाने : स्टेडियम में दर्शकों के भर जाने पर गेट नंबर 3 एवं 4 से दर्शकों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इच्छुक दर्शक मोराबादी मैदान एवं फुटबॉल स्टेडियम के एलईडी स्क्रीन पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। मैदान एवं फुटबॉल स्टेडियम में जो दर्शक एलईडी स्क्रीन पर मैच देखेंगे उनके वाहन पार्किंग की व्यवस्था ऑक्सीजन पार्क की ओर मोराबादी मैदान में होगी।




| हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने इस चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि तमाम तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। टीम पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा भी ले रही है। दर्शकों को परेशानी नहीं होगी। इसे लेकर उचित व्यवस्था की गई है।
भोलानाथ सिंह, हॉकी इंडिया, महासचिव |







