| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में आयोजित वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जापान की टीम सुबह रांची पहुंची है। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम भी रविवार की देर शाम रांची पहुंची है। टीम के स्वागत के लिए हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों के आलावे खेल विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। 23 अक्टूबर कल कोरिया, 24 अक्टूबर को मलेशिया और 25 अक्टूबर को चीन और थाईलैंड की टीम रांची पहुंचेगी और प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी।




यहां रुकेगी टीमें
जानकारी के मुताबिक जापान और थाईलैंड की टीम चाणक्य बीएनआर होटल में ठहरेगी। भारत, कोरिया की टीम होटल पार्क प्राइम में। जबकि मलेशिया और चीन की टीम को रेडिसन ब्लू होटल में ठहराया जाएगा। तमाम होटल के सामने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।







