| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय एथलेटिक्स संघ और पश्चिम चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में 20 से 22 अक्टूबर तक स्पोर्टस कांप्लेक्स, चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय ओपन अंडर 23 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दूसरे दिन रांची साई के विशाल बहादुर ने 15.70 मी ट्रिपल जंप कर रजत पदक जीता। वहीं साई रांची की विशाखा सिंह ने 100 मी.में 11.98 से. और पुर्वी सिंहभूम की विधि रावल ने 54.71 से.का समय लेते हुए कांस्य पदक जीता।
प्रतिभा कुमारी 100 मीटर हर्डल्स में 14.31 सेकेंड के साथ पांचवे और आंसू कुमार सिंह 100मी. में 10.77 सेकेंड के साथ 7वे स्थान पर रहे।







