| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय अंडर 17 स्कूली बालक क्रिकेट ओपन ट्रायल 26 अक्टूबर 2023 को स्थानीय साउथ रेलवे कॉलोनी चुटिया रांची में सुबह 6:00 बजे से आयोजित की जाएगी।
ट्रायल के लिए आवश्यक दिशा निर्देश
ट्रायल देने वाले खिलाड़ियों का जन्म 01-01-2007 अथवा इसके बाद का होना चाहिए।
ट्रायल में सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के छात्र भाग ले सकते हैं।
ट्रायल के लिए एलिजिबिलिटी फॉर्म में फोटो और नीचे प्रधानाध्यापक या प्रभारी का सिग्नेचर दोनों जगह होना अनिवार्य है।
एलिजिबिलिटी फॉर्म के अलावा आधार कार्ड और बोनाफाइड सर्टिफिकेट भी लाना अनिवार्य है।
ट्रायल के लिए 26 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे से 9:00 तक ही खिलाड़ियों को अपना रिपोर्टिंग अथवा रजिस्ट्रेशन कर लेना है 9 बजे के बाद कोई रजिस्ट्रेशन नहीं की जाएगी या रिपोर्टिंग नहीं मानी जाएगी।
ट्रायल अंडर 17 बालक का सिर्फ होना है।
ट्रायल लेदर बोल से ली जाएगी।
ट्रायल के लिए अपना क्रिकेट किट लेकर आना है।
ट्रायल व्हाइट यूनिफॉर्म में देना होगा इसलिए सभी कोई व्हाइट यूनिफॉर्म और स्पोर्ट्स शू पहन के आएंगे।
ट्रायल से संबंधित जानकारी के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के चंद्रदेव सिंह-8789843533, जगजीत सिंह -7903800051 एवं समीर कुमार 6203129694, से संपर्क कर सकते हैं।







