| रांची/जमशेदपुर
टीम sportsjharkhand.com |
2 नवंबर से जमशेदपुर में आयोजित 60 प्लस मास्टर्स क्रिकेट टूर्नामेंट (Pankaj Memorial Cup) में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद भी हिस्सा लेंगे। भारत के लिए सात टेस्ट मैच और 25 एक दिवसीय मैच खेलने वाले कीर्ति आजाद 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के भी सदस्य रहें हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भाग लेने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इसमें खेलने के प्रति काफी उत्साहित है।
क्रिकेट के मैदान के अलावे कीर्ति आजाद का राजनीतिक कैरियर भी काफी सफल रहा है। वह दरभंगा से लोकसभा के सदस्य भी रहे हैं । आजाद इन दिनों की टीएमसी के सदस्य हैं।







