| रांची/रामगढ़
टीम sportsjharkhand.com |
15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप का समापन रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, घाटोटांड़ परिसर में सम्पन्न हुआ। चैंपियनशिप के दूसरे दिन समापन समारोह में मुख्य अतिथि रामगढ़ के एसपी पीयूष पांडे, महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिविजन अनुराग दीक्षित, संघ के पदाधिकारी जय कुमार सिन्हा, दिनेश कुमार समेत कई लोग शामिल हुए। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 200 खिलाड़ी जिसमें गर्ल्स और बॉयज के अंडर- 10, मीनी, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का संचालन चीफ रेफरी प्रेम उदय बेक, रामाशीष सिंह, वैजन्ती, विमला प्रधान, सिंघराई सुंडी,रविन्द्र कुमार, नितेश, मोतीलाल, अभिजीत, रवि रंजन ने किया।







