| रांची
चंदन भट्टाचार्य sportsjharkhand.com |
रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी इंडिया ने टीम घोषित कर दी है। टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। बताते चले की हाल ही में संपन्न एशियन गेम्स में भी यह खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल थे। झारखंड के तीनों खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी टीम की नियमित सदस्य हैं। लगातार इनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर सिलेक्टर्स ने झारखंड के इन तीनों खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। डिफेंडर के रूप में झारखंड की निक्की प्रधान हैं, मिडफील्डर में सलीमा टेटे, जबकि फॉरवर्ड कवर करने के लिए संगीता कुमारी एक बार फिर चयनित हुई हैं। इसके अलावे रांची में आयोजित इस टूर्नामेंट की शेड्यूल भी जारी की गई है। 27 अक्टूबर को थाईलैंड के साथ भारत का पहला मुकाबला है, 28 अक्टूबर को मलेशिया के साथ, 30 अक्टूबर को चीन के साथ और 31 अक्टूबर को जापान जबकि 2 नवंबर को कोरिया के साथ भारतीय टीम का मुकाबला होगा।




| चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंडिया टीम स्क्वाड घोषित…
इस टीम में गोलकीपर सविता (कप्तान) और बिचू देवी खारीबाम, डिफेंडर निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान) शाामिल है। जबकि मिडफील्डर में निशा, सलीमा टेटे, नेहा, नवनीत कौर, सोनिका, मोनिका, ज्योति, बलजीत कौर का नाम है। वहीं, फॉरवर्ड के लिए लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, वंदना कटारिया है। बैकअप खिलाड़ी के रूप में शर्मिला देवी और वैष्णवी विट्ठल फाल्के का नाम टीम में शामिल किया गया है। |
|
मैच शेड्यूल 27 अक्टूबर जापान बनाम मलेशिया – शाम 4 बजे 28 अक्टूबर जापान बनाम कोरिया – शाम 4 बजे 30 अक्टूबर कोरिया बनाम मलेशिया – शाम 4 बजे 31 अक्टूबर कोरिया बनाम थाईलैंड – शाम 4 बजे 2 नवंबर मलेशिया बनाम थाईलैंड – शाम 4 बजे 4 नवंबर 5 और 6 स्थान के लिए – शाम 3:30 बजे 5 नवंबर 3 और 4 स्थान के लिए – शाम 6: 00 बजे |







