| रांची
टीम Sportsjharkhand.com |
रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेल मंत्री ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए अलग-अलग इवेंट में पदक जीतने वाले 222 खिलाड़ियों के बीच कैश अवार्ड बांटा।222 खिलाड़ी को 21 खेल और 52 कोच के बीच 15 खेलों के लिए 4 करोड़ 95 लाख का कैश अवार्ड बांटा गया। इसमें खिलाड़ियों के बीच 4 करोड़ 46 लाख और कोच के बीच 48 लाख 46 हजार रुपए का कैश अवार्ड बांटा गया। मौके पर सांसद महुवा मांजी, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सुशांत गौरव, एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा समेत खेल से जुड़े अतिथि और खिलाड़ी मौजूद रहे।
लॉन बॉल रूपारानी तिर्की ( 47 लाख), लवली चौबे (47 लाख), चंदन कुमार सिंह (28 लाख), सुनील बहादुर (28 लाख), दिनेश कुमार (28 लाख), हॉकी संगीता कुमारी ( 19 लाख), सलीमा टेटे (19 लाख), निक्की प्रधान (19 लाख).
लॉन बॉल अनामिका लकड़ा (तीन लाख), अभिषेक लकड़ा, हरचंद महतो, प्रिंस कुमार महतो (सभी को दो-दो लाख), सरिता तिर्की (तीन लाख), कविता कुमारी (पांच लाख), आरजू रानी (पांच लाख)।
फुटबॉल अंजली मुंडा (एक लाख), नीतू लिडा (एक लाख), अष्टम उरांव (एक लाख), पूर्णिमा कुमारी ( एक लाख), संजय तिर्की (एक लाख)। आर्चरी दीप्ति कुमारी ( तीन लाख), समीर बेहरा (1.50 लाख), सुनील कुम्हार (1.50 लाख), अनिल लोहार (1.50 लाख), कोमालिका बारी (तीन लाख), अनिष्का कुमार सिंह (तीन लाख), गोल्डी मिश्रा (पांच लाख), अंकिता भकत (12 लाख)।







