रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जवाहर लाल नेहरू हॉकी सोसाइटी नई दिल्ली द्वारा आयोजित 29वीं नेहरू गर्ल्स नेशनल हॉकी प्रतियोगिता 2023 के फाइनल में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस बालिका बरियातू रांची की टीम को फाइनल में मिजोरम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 3-4 के कड़े मुकाबले में झारखंड टीम रनर अप रही। फाइनल में राज्य टीम से सालोमी नाग ने दो गोल एवं रौशन आइंद ने एक गोल किए।
राज्य बलिका टीम रनर अप बनने पर शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने कहा की हमारी टीम ने पुरे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और मिजोरम को कड़ी टक्कर दी, इसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र है।