| रांची/साहिबगंज
टीम sportsjharkhand.com |
निदेशक खेल कूद और युवा कार्य निदेशालय के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में खेले जाने वाले खेलों के संवर्धन, संरक्षण को लेकर जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजाति खेल का आयोजन (विशेष कर आदिम जनजाति तथा तथा अनुसूचित जनजाति) के 14 वर्ष से 40 वर्ष तक के बालक और बालिका खिलाड़ियों के लिए सिदो कान्हो स्टेडियम साहेबगंज में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपविकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट और मेडल, ट्रॉफी प्रदान किया गया।


परिणाम
भारा दौड़ बालक
प्रथम – पौलुष हेंब्रम – संत जेवियर्स स्कूल हिंदी
द्वितीय – सुशील सोरेन- बोरियो
तृतीय – यशवंत कुमार हांसदा-मंडरो
भारा दौड़ बालिका
प्रथम – अल्का उरांव-साहेबगंज
द्वितीय – शोभा कुमारी- साहेबगंज
तृतीय – लीली हांसदा – तालझारी


मटका दौड़ बालिका
प्रथम – राजरानी मिंज- तालझारी
द्वितीय – सोहागिनी सोरेन- बोरियो
तृतीय – मोनिका मरांडी – बरहेट
मटका दौड़ बालक
प्रथम – बादल उरांव- तालझारी
द्वितीय – सुमन मालतो-तालझारी
गेड़ी दौड़ बालिका
प्रथम – राजरानी मिंज – तालझारी
द्वितीय – शोभा कुमारी-साहेबगंज
गेड़ी दौड़ बालक
प्रथम सुनील किस्कू- तालझारी
द्वितीय – छकु टुडु-बोरियो
तृतीय – लाल बहादुर मिंज-
तालझारी
गुलेल बालिका
प्रथम-लिली हांसदा- तालझारी
द्वितीय – राजरानी मिंज-तालझारी
तृतीय – प्रिया सोरेन –
तालझारी
गुलेल बालक
प्रथम-यशवंत कुमार हासदा- मंडरो
द्वितीय प्रेम चंद मुर्मू – बोरियो
तृतीय – सोनोत मरांडी – पतना
तीरंदाजी बालिका
प्रथम-संध्या किस्पोटा- तालझारी
द्वितीय – अल्का कुमारी साहेबगंज
तृतीय – सुहागिनी सोरेन – बोरियो
तीरंदाजी बालक
प्रथम-करण मरांडी- बोरियो
द्वितीय – प्रकाश हांसदा-मंडरो
तृतीय – बाबूधन मरांडी- बोरियो
सेकोर बालक
विजेता टीम – राजस्थान विद्यालय
उपविजेता – संत जेवियर्स स्कूल हिंदी
सेकोर बालिका
विजेता टीम – साहेबगंज प्रखंड
उपविजेता – तालझारी प्रखंड







