| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सिल्ली में 4 अक्टूबर से झारखंड प्रीमियर फ़ुटबॉल लीग का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड के अलावे कई राज्य के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 8 टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, बुधवार 3:00 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा। मौके पर पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो और कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। जानकारी मिली है कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्ले, अंतर्राष्ट्रीय पूर्व फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया, आईएम विजयन और कई दिग्गज पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।







