रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मॉडर्न पेंटाथलन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा टेट्राथलॉन राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023, का आयोजन 2 अक्टूबर से DSSK वर्ल्ड क्लब, पाथर्डी – गौलेन रोड, पाथर्डी फाटा, नासिक, महाराष्ट्र में किया जा रहा है। टेट्राथलॉन इवेंट जो कि मॉडर्न पेंटाथलान गेम का एक भाग (खेल) है। इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड टीम का गठन धनबाद में किया गया। पूरे झारखंड से 4 महिला और 4 पुरुष खिलाड़ी का चयन किया गया।
महिला खिलाड़ी
पूजा नायक, आरती कुमारी, प्रिया उराँव, आरती कच्छप
पुरुष खिलाड़ी
नंदलाल राय, प्रेम किशोर महतो, अनुप मुंडा, विकाश कुमार गोप झारखण्ड टीम के प्रशिक्षक के रूप में शिवा कुमार महतो,उमेश कुमार पासवान शामिल हैं
बताते चलें कि मॉडर्न पेंटाथलन खेल के कुल 11 खिलाड़ी और 6 ऑफिशल गोवा राष्ट्रीय खेल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, जो नेशनल गेम्स के इवेंट में भी भाग लेंगे l
इस प्रतियोगिता के भी आधार पर कुछ और खिलाड़ी क्वालीफाई कर सकते हैं, ये जानकारी संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने दी है।