| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में राज्य स्तरीय खेलो झारखंड वुशु प्रतियोगिता 2023 का समापन हुआ। रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम में अयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य भर से अंडर 14/17 बालक – बालिका के 35 भार वर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
रांची ओवरऑल चैंपियन एवं रामगढ़ रनरअप
रांची की टीम 19 स्वर्ण, 12 रजत एवं 13 कांस्य पदक के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता जबकि रामगढ़ की टीम 10 स्वर्ण, 6 रजत एवं 6 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रही। विजेताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। चयनित टीम रांची में जनवरी 2024 में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में राज्य टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे।
समापन के अवसर पर विजय कुमार सिंह, (रजिस्ट्रार सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची), शिवेंदु दुबे, (कोषाध्यक्ष झारखंड ओलिंपिक संघ) शैलेंद्र दुबे (महासचीव झारखंड वुशू संघ), कुमुद प्रसाद साहू, उदय साहू, अमर प्रियदर्शी (निदेशक- झारखंड वूशु संघ) ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमरेंद्र द्विवेदी, सुशील कच्छप, मोदस्सर, समीर कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, विद्या कुमारी, शंकर पाल, उमेश कुमार दास, जगजीत सिंह, कलावती कुमारी, मो जावेद अंसारी मुख्य भूमिका निभा रहे है।
SGFI नेशनल के लिए कुश्ती टीम विदिशा रवाना
विदिशा ( मध्य प्रदेश ) में आयोजित SGFI नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता 2023-24 के लिए राज्य कुश्ती अंडर 14/17 बालक और बालिका टीम को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने रवाना किया। विभागीय सचिव रवि कुमार, राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने टीम को शुभकामनाएं दी है।







