| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची में 24 से 30 सितंबर 2023 तक आयोजित प्रथम ईस्ट जोन सब जूनियर महिला और पुरुष वर्ग का हॉकी चैंपियनशिप का खिताब उड़ीसा ने जीत लिया है। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में झारखंड को परास्त कर उड़ीसा की टीम ने यह खिताब जीता है। फाइनल में खेले गए महिला वर्ग के मुकाबले में उड़ीसा ने झारखंड को 2-1 से पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष वर्ग के मुकाबले को भी उड़ीसा की टीम ने 3-1 से जीत कर चैंपियन बना।




चैंपियनशिप के समापन और पुरस्कार वितरण के मौके पर खेल निदेशक सुशांत गौरव, हॉकी इंडिया,हॉकी झारखण्ड, हॉकी उड़ीसा के पदाधिकारियों के आलावे झारखण्ड ओलंपिक एसोसिएशन से मधुकांत पाठक और अन्य पदाधिकारी और कई पूर्व हॉकी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हुए।











