| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
राज्य स्तरीय स्कूली स्क्वैश प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची द्वारा किया गया। इस चैंपियनशिप में बॉयज अंडर 14 ग्रुप में वेदांत अग्रवाल, अद्वितीय तनेजा, शौर्य मुरारका ने स्थान हासिल किया वहीं बॉयज अंडर 17 ग्रुप में विराज गुप्ता, रेवांत पटेल, अक्षत अमन ने जगह बनाया। बॉयज अंडर 19 ग्रुप में शिवेश कनोई, सिब्तैन खान, तुहिन सिंह, गर्ल्स अंडर-14 ग्रुप में आद्या बुधिया, ब्रिया शर्मा, परीशा अग्रवाल, गर्ल्स अंडर-17 ग्रुप में परीशा जालान, सुमि कुमारी, सुरजमणि कुमारी ने स्थान बनाया।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपने-अपने ग्रुप में चैम्पियन घोषित हुए। यह टीम झारखण्ड एसजीएफआई नेशनल गेम्स (स्क्वैश) में पुणे (महाराष्ट्र) प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता में झारखंड सरकार के राज्य कार्यक्रम अधिकारी धीरेसेन ए सोरेंग और रांची क्लब के अध्यक्ष मनीष जालान ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मौके पर रांची क्लब के सचिव दुष्यंत जायसवाल, निदेशक निशिथ चोपड़ा झारखण्ड स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, कोच आशिष कुमार बनर्जी, भागवत महतो, सुभाष गांगुली, सुभाष सिंह मुंडा एवं विपुल अग्रवाल मौज़ूद थे।







