रांची
टीम sportsjharkhand.com |
37वीं राष्ट्रीय खेल गोवा में हिस्सेदारी के लिए झारखंड राज्य पुरुष फ्रीस्टाइल एवं ग्रीको रोमन कुश्ती टीम गठन के लिए 6 अक्टूबर को रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित गणपत राय इंडोर स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 2005 एवं उससे पहले जन्म तिथि वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। जिसमें की (2005 के जन्मतिथि वाले खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट) वाले प्रतिभागी खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा।
इस चयन ट्रायल में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान, गोवा में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय खेल के कुश्ती स्पर्धा में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों के भार वर्ग निम्न है
पुरुष फ्रीस्टाइल
1-57kg
2-65kg
3-74kg
4-86kg
5-97kg
6-125kg
पुरुष ग्रीको रोमन
1-60kg
2-67kg
3-77kg
4-87kg
5-97kg
6-130kg