रांची
टीम sportsjharkhand.com |
15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 का समापन गुरुवार को हुआ। अंतिम दिन 120 तीरंदाजो ने हिस्सा लिया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लैक्स जमशेदपुर में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में रिकर्व जूनियर प्रतिस्पर्धाएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता में बिरसा मुंडा आर्चरी अकादमी सिल्ली 13 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल के साथ फर्स्ट रैंक हासिल किया। जबकि टाटा आर्चरी एकेडमी 13 गोल्ड, 3 सिल्वर एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ सेकंड रैंक प्राप्त किया। वहीं स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ झारखंड 13 गोल्ड, एक सिल्वर 5 ब्रॉन्ज मेडल के साथ तीसरे पायदान पर रहा। समापन के मौके पर पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, झारखंड तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष एल मूर्ति कोच प्रकाश राम, हरेंद्र सिंह और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
अंतिम परिणाम इस प्रकार है…