रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेटे विश्वजीत एच सोरेन ने बुधवार को ही रांची के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित ओपन ट्रायल के जरिए शतरंज प्रतिस्पर्धा में राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए झारखंड टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है। इसके साथ ही हेमंत सोरेन के दूसरे बेटे नितिल सोरेन ने भी राष्ट्रीय स्कूली खेल के बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा में झारखंड टीम में अपना जगह बनाने में सफलता हासिल की है। अंडर 17 बालक बास्केटबॉल में नितिल सोरेन महाराष्ट्र में नवंबर सेकंड वीक में होने वाले 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल (SGFI) 2023- 24 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। बताते चलें कि स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए टीम चयन किया जा रहा है। इसे लेकर ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया है। इसी ओपन ट्रायल में हेमंत सोरेन के दोनों पुत्रों ने हिस्सा लिया और दोनों ने SGFI में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना-अपना स्थान पक्का कर लिया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने जानकारी दिया कि राष्ट्रीय स्कूली खेल में भागीदारी के पूर्व झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा 21 दिन का कैंप भी लगाया जाएगा और चयनित खिलाड़ी इस कैंप में हिस्सा लेंगे।
29 सितंबर को साइकलिंग रोड इवेंट होगा, 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक वुशु प्रतियोगिता के लिए 29 सितंबर को पंजीयन होगा।