रांची
टीम sportsjharkhand.com |
24 सितंबर से 1अक्तूबर तक रांची में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2023 महिला और पुरुष वर्ग के प्रतियोगिता में आज गुरुवार को पांचवे दिन महिला वर्ग में दो और पुरुष वर्ग में तीन मैच खेले गए।
महिला वर्ग में हॉकी मणिपुर ने हॉकी असम को 15-0 से, हॉकी उड़ीसा ने हॉकी झारखंड को 2 -1 गोल से पराजित किया। जबकि पुरुष वर्ग में हॉकी उड़ीसा ने हॉकी बिहार को 14-0 से, हॉकी मणिपुर ने हॉकी असम को 7-0 से तथा हॉकी झारखंड ने हॉकी बंगाल को 9-0 से पराजित किया।