Saturday, November 21, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home खेल से खिलवाड़ !

निजी खुंदक में खेल निदेशालय के निर्देश की गलत व्याख्या कर कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता चंदन कुमार सिंह को झारखंड लॉन बॉल टीम से किया गया बाहर

चंदन को गोवा राष्ट्रीय खेलों से बाहर रखने की साजिश में जुटा है झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
27-09-2023 @ 12:25 PM
in खेल से खिलवाड़ !
0 0
A A
0
निजी खुंदक में खेल निदेशालय के निर्देश की गलत व्याख्या कर कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता चंदन कुमार सिंह को झारखंड लॉन बॉल टीम से किया गया बाहर
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com 

खेल निदेशालय के निर्देशों की गलत व्याख्या कर उसे आदेश बताते हुए कॉमनवेल्थ खेलों के पदक विजेता चंदन कुमार सिंह को गोवा राष्ट्रीय खेलों से बाहर रखने की गहरी साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेल निदेशालय ने गोवा राष्ट्रीय खेलों से जुड़े विभिन्न विषयों पर समीक्षा के दौरान सभी खेल संघों को निर्देश दिया था कि

“संबंधित खेल संघ को प्रशिक्षण शिविर में शामिल खिलाड़ियों का प्रमाण पत्र (आवासीय प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र) निदेशालय को समर्पित करना होगा” (देखें विभागीय बैठक के बाद दिए गए निर्देश की कॉपी)

निजी खुंदक में खेल निदेशालय के निर्देश की गलत व्याख्या कर कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता चंदन कुमार सिंह को झारखंड लॉन बॉल टीम से किया गया बाहर
निदेशालय द्वारा जारी की गई बैठक के कार्यवृत्त का हिस्सा

इसी निर्देश की गलत व्याख्या कर झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन (JBA) के सचिव मधुकांत पाठक ने 9 सितंबर को एक पत्र लिखकर भारतीय बॉलिंग संघ को बताया कि

“We have not considered the name of Chandan Kumar Singh as per Govt. decision of including the players in the team who are not Jharkhand resident or Working/Studying in Jharkhand since previous six month.”

निजी खुंदक में खेल निदेशालय के निर्देश की गलत व्याख्या कर कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता चंदन कुमार सिंह को झारखंड लॉन बॉल टीम से किया गया बाहर
मधुकांत पाठक द्वारा भारतीय बॉलिंग संघ को लिखा गया पत्र

मतलब सरकार के आदेशानुसार हमने चंदन कुमार सिंह के नाम पर विचार नहीं किया।

उपरोक्त फर्जी आधार बताकर गुवाहाटी में खेली जा रही आठवीं राष्ट्रीय लॉन बॉल प्रतियोगिता के लिए घोषित झारखंड की टीम में चंदन को स्थान नहीं दिया गया। जाहिर है जब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम में स्थान नहीं दिया गया है तो गोवा में होनेवाले राष्ट्रीय खेलों के लिए भी चयन ना हों। क्योंकि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टॉप 8 टीमों को ही राष्ट्रीय खेलों में खेलने का अवसर मिलता है।

इस विषय पर JBA के संयुक्त सचिव आशीष झा ने बताया कि

“एक अक्टूबर 2023 से गोवा राष्ट्रीय खेलों के लिए होनेवाले प्रशिक्षण शिविर के लिए बुधवार को 25 खिलाड़ियों की सूची निदेशालय को सौंपी जाएगी। इसमें चंदन का नाम शामिल नहीं है। कैंप में शामिल 25 खिलाड़ियों के बीच से ही प्रदर्शन के आधार पर 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गोवा राष्ट्रीय खेलों के लिए भेजे जाएंगे”

 

2008 से 2023 तक झारखंड का प्रतिनिधित्व करनेवाले खिलाड़ी के साथ ऐसा क्यों किया गया ?

झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन के सचिव मधुकांत पाठक और खिलाड़ी चंदन कुमार सिंह के बीच 2008 से 2018 तक “मौसेरे भाईयों” का रिश्ता रहा। लॉन बॉल से जुड़े निर्णय तो मधुकांत लेते थे और उन्हें अमलीजामा पहनाने की जिम्मेवारी चंदन की ही थी। 2018 के आसपास “हिस्से-बखरे” को लेकर दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। उसके बाद से दोनों ने एक दूसरे को निपटाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी है। वर्तमान स्थिति इसी की परिणीति है।

 

sportsjharkhand.com के सवालों पर मधुकांत पाठक ने थामी चुप्पी

पूरे मसले पर जब sportsjharkhand.com ने मधुकांत पाठक का पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने पहले तो कहा की सरकार का निर्देश है लेकिन जब उन्हें सरकार के निर्देश की प्रति भेजी गई तो उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया। हालांकि मधुकांत पाठक ने झारखंड ओलंपिक संघ द्वारा जारी एक पत्र भी भेजा है, जिसमें यह जिक्र है की राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए कौन कौन से खिलाड़ी योग्य होंगे। लेकिन जो निर्णय JOA का है उसे सरकार का निर्णय बताकर खिलाड़ियों को बलि का बकरा क्यों बनाया जा रहा है ? इस सवाल पर भी मधुकांत पाठक ने चुप्पी साध रखी है।

 

“समय आने पर हम अपना पक्ष रखेंगें तथा मीडिया के हर प्रश्न का तर्कपूर्ण उत्तर देंगें”

चन्दन कुमार सिंह
अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल्स खिलाड़ी,
झारखंड

निजी खुंदक में खेल निदेशालय के निर्देश की गलत व्याख्या कर कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता चंदन कुमार सिंह को झारखंड लॉन बॉल टीम से किया गया बाहर
कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक के साथ चंदन कुमार सिंह

 

कौन हैं चंदन कुमार सिंह ?

चंदन कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से झारखंड के लिए लॉन बॉल खेल रहे हैं। इसी वर्ष कॉमनवेल्थ खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता है। इससे पहले चंदन पिछले तीन राष्ट्रीय खेलों (रांची, केरल और गुजरात) समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश व राज्य के लिए पदक जीत चुके हैं। JBA द्वारा हाल तक सभी विज्ञप्तियों में चंदन को झारखंड का खिलाड़ी बताया जाता रहा था जबकि पिछले दो वर्षों से चंदन बिहार सरकार में शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार सरकार ने सचिवालय में भी नौकरी भी ऑफर की है साथ में झारखंड में भी चंदन की नियुक्ति शारीरिक शिक्षक के पद पर हो चुकी है। सिर्फ नियुक्ति पत्र मिलना शेष है। 

Tags: Bowling Federation of IndiaChandan Kumar SinghGoa National GamesJharkhand Bowling AssociationLawn BowlsMadhukant PathakSports Directorate Jharkhandखेल निदेशालय झारखंडगोवा राष्ट्रीय खेलझारखंड बॉलिंग एसोसिएशनभारतीय लॉनबॉल फेडरेशनलॉन बॉल
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 : दीपक कुमार सिंह के नाम दर्ज हुआ स्टेट रिकॉर्ड, दोनों वर्गों में बना स्टेट चैंपियन

15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 2023 : दीपक कुमार सिंह के नाम दर्ज हुआ स्टेट रिकॉर्ड, दोनों वर्गों में बना स्टेट चैंपियन

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In