| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
26 से 28 सितंबर 2023 तक 15वीं राज्य तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से रिकर्व एंव कंपाउंड के सीनियर, जूनियर, सब जूनियर, मिनी, U 9 के 280 बालक एवं बालिका तीरंदाज हिस्सा ले रहें हैं। प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप से टॉप 12 (Men/Women) तीरंदाजो को चयन कर 37वीं नेशनल गेम्स (जो गोवा में होने वाली) के लिए तैयार करना है। इसे लेकर झारखंड सरकार द्वारा 1 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक राज्य कैंप का आयोजन भी किया गया है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी अवनीश कुमार त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वाइस प्रेसिडेंट झारखंड तीरंदाजी संघ के दिनेश कुमार एवं अर्जुन अवार्ड तीरंदाज जयंत तालुकदार के द्वारा किया गया। मौके पर झारखंड तीरंदाजी संघ के वरीय उपाध्यक्ष एल मूर्ति, जॉइंट सेक्रेटरी प्रकाश राम, उपाध्यक्ष जिला तीरंदाजी संघ के अमरजीत सिंह राजा समेत पूरे राज्य से प्रशिक्षक एवं मैनेजर उपस्थित थे।







